फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डकैतों ने एक साल में एक जलघर और दो पंप हाउस को बनाया निशाना

डकैतों ने एक साल में एक जलघर और दो पंप हाउस को बनाया निशाना

Fri, 05 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
डकैतों ने एक साल में एक जलघर और दो पंप हाउस को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कच्छाधारी बदमाशों ने बीते एक साल में इलाके में तीन डकैती डाली हैं। खेड़का गुर्जर से पहले मुंडाखेड़ा पंप हाउस और बादली के जलघर में डकैती की वारदात हुई हैं। इन तीनों में से अभी तक एक भी वारदात को पुलिस सुलझाने में नाकामयाब रही है।
ये हुई तीन वारदात
वारदात नंबर-1 :
गत दो अक्तूबर की रात 11 बजे लगभग 12 हथियारबंद कच्छाधारी बदमाश खेड़का गुर्जर स्थित बूस्टर पंप में खेतों के रास्ते घुस गए। इन बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार को एक कमरे में बंद किया और पांच घंटे तक खूब लूटपाट की। बदमाशों ने ट्रांसफार्मर की क्वाइल, तार, टूल किट व बेलदार के कमरे से आभूषण और नकदी लूटी। इस डकैती से सिंचाई विभाग को करीब छह लाख तो बेलदार शिवप्रसाद को 60 हजार रुपये की हानि हुई। गनीमत रही कि डकैतों ने परिवार को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन


वारदात नंबर-2 :
गत एक नवंबर 2017 को मुंडाखेड़ा स्थित एनसीआर माइनर के पंप हाउस पर भी 10-12 बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और हथियार के बल पर चौकीदार को बांध दिया। एक-एक कर 16 कर्मचारियों को रस्सी से बांध कर कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाने के बाद कर्मचारियों से मारपीट की। फिर ट्रांसफार्मरों को खोलकर कॉपर निकाली। अहम बात ये है कि बदमाशों ने एक कर्मचारी की बाइक के जरिये ही लूटा गया सामान दूसरे स्थान तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात नंबर-3 :
गत 29 अक्तूबर 2017 की रात बादली के जलघर में 10-12 हथियार बंद बदमाश दरवाजा तोड़कर घुस गए। इन बदमाशों ने हथियार के बल पर यहां श्रमिकों से मारपीट की। मारपीट करने के बाद 15 श्रमिकों को एक कमरे में बंध कर दिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक लूटपाट की। ट्रांसफार्मर से कॉपर व उपकरण लूट ले गए।


तीनों वारदात में कच्छाधारी
तीनों ही वारदात कच्छाधारी बदमाशों ने की हैं। मंगलवार की रात खेड़का गुर्जर बूस्टर पंप में घुसे बदमाशों के पांव कीचड़ से सने हुए थे, चेहरे पर कपड़ा बंधा था और बदन पर सिर्फ कच्छा था। पुलिस की मानें तो पहचान छिपाने के मकसद से बदमाश इस तरह के वेष में चोरी करते हैं। ये किसी वाहन में आते होंगे। वारदात करने के बाद वाहन में ही कपड़े पहनते होंगे ताकि इनकी पहचान न हो सके ।

की जा रही है जांच : आईओ
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास से मोबाइल डंप्स उठाए जाएंगे। जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने का प्रयास है।
- राजकुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed