{"_id":"5bae839f867a557f220fa20d","slug":"131538163615-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लिए घुम रहे युवक को स्पेशल सेल ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार लिए घुम रहे युवक को स्पेशल सेल ने दबोचा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। स्पेशल स्टाफ ने मिसरी गांव के समीप हथियार लिए घूम रहे युवक को वीरवार शाम दबोच लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत बौंदकलां पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव कुलासी निवासी कप्तान के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार शाम स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मिसरी गांव के समीप एक युवक हथियार लिए घूम रहा है। इसके आधार पर उन्होंने हेड कांस्टेबल राजकपूर के नेतृत्व में एक टीम गठित की और संबंधित जगह पर दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद का नाम कप्तान बताया। इसके बाद पुलिस टीम उसे बौंदकलां थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी कप्तान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।