{"_id":"5a931ec94f1c1b78028b6838","slug":"131519591113-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-हाइवा की टक्कर, हाइवा चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर-हाइवा की टक्कर, हाइवा चालक की मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर रविवार की सुबह कैंटर और हाईवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में हाईवा चालक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान राजकुमार निवासी मोरवाला (चरखी दादरी) के तौर पर हुई है। राजकुमार चरखी दादरी निवासी एक ट्रांस्पोर्टर के यहां काम करता था। शनिवार को वह और उसका ताऊ का लड़का संदीप दादरी जिले के गांव मानकावास से क्रेशर भरकर अपनी-अपनी गाड़ियों में दिल्ली के गाजीपुर के लिए निकले। गाजीपुर में माल उतारने के बाद वे वापस चल दिए। रविवार की सुबह पौने 6 बजे जब वे झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर दुल्हेड़ा गांव में पहुंचे तो झज्जर की ओर से आ रहे एक कैंटर के साथ राजकुमार के हाईवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा साइड में पलट गया। हादसे में राजकुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे संदीप ने राहगीरों की मदद से राजकुमार को झज्जर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने कहा कि उक्त कैंटर बेहद तेज गति में था जिस कारण यह हादसा हुआ।
वर्जन
सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल संदीप की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। उसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कैंटर-हाईवा की टक्कर में चालक की मौत
-गांव दुल्हेड़ा के पास हुआ हादसा, कैंटर चालक फरार