{"_id":"5a7f4fe54f1c1b187e8b58c9","slug":"131518292965-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनियानी गांव के सत्संग से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनियानी गांव के सत्संग से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
कलानौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बेरी शहर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव दुजाना के रहने वाले बिजेंद्र पुत्र जिले सिंह व मनफूल पुत्र सिब्बर शनिवार को गांव बनियानी में बाइक पर सवार होकर सत्संग में गए थे। सत्संग में शामिल होने के बाद जब यह वापिस अपने गांव लौट रहे थे तो बेरी-कलानौर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राहगीर ने बिजेंद्र व मनफूल को उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बेरी शहर चौकी से जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक मनफूल के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मजदूरी करता था मृतक बिजेंद्र
गांव दुजाना निवासी मृतक बिजेंद्र (36) मजदूरी का काम करता था तथा उसका चाचा मनफूल (58) घर पर ही रहता था। मनफूल का बेटा मनजीत बेरी पुलिस चौकी में होमगार्ड की नौकरी करता है। बिजेंद्र के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
एक्सीडेंट-2
ट्राले की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
शुक्रवार रात को झज्जर-सांपला मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में गांव मातन निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र नेतराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश अपनी मोपेड पर सवार होकर झज्जर से गांव जाने के लिए रात के समय चला था। इसी मार्ग पर एक ट्रॉले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में राहगीर ओमप्रकाश को झज्जर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक ओमप्रकाश राजस्थान में फेरी लगाकर मोपेड पर ही कपड़े बेचने का कार्य करता था।
एक्सीडेंट-3
ट्रॉले और ट्रक की टक्कर, ट्रक चालक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे के दुजाना चौक पर ट्रॉले व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को प्राथामिक उपचार के बाद झज्जर के नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक अलवर निवासी अरबाज झज्जर से रोहतक की तरफ जा रहा था और एक ट्रॉला दुजाना से बहादुरगढ़ की तरफ से जा रहा था। दुजाना चौक पर दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया दुजाना चौक पर ट्रॉला व ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल के साथी क्लीनर की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।