फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हनी ट्रेप में फंसाने वाली हन्नी सहित चार महिलाएं गिरफ्तार

हनी ट्रेप में फंसाने वाली हन्नी सहित चार महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
हनी ट्रेप में फंसाने वाली हन्नी सहित चार महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सीआईए झज्जर की टीम ने फोन करके लोगों को झांसे में लेकर फंसाने वाले गिरोह को पकड़ा है। सीआईए प्रभारी झज्जर निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि नजफगढ़ दिल्ली निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि उसे एक महिला ने फोन करके घर बुलाया और फिर रेप का आरोप लगाकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उससे रुपयों की मांग की तथा उसके साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती उससे फोन व अन्य कागजात भी छीन लिए। उपरोक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बी सतीश बालन ने गहनता से जांच करने के निर्देश दिए।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी सूचना के आधार पर छिक्कारा चौक झज्जर से डेढ़ लाख रुपये की वसूली के लिए आए एक आरोपी को रंगे हाथ काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हरबीर उर्फ हन्नी निवासी गांव धौड़ जिला झज्जर के तौर पर की गई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि उनके गिरोह में उसके अलावा तीन महिलाएं भी शामिल है। आरोपी ने बताया कि उक्त महिलाएं फोन करके लोगों को झांसे में लेकर घर बुलाती थी। घर बुलाकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाकर रेप का आरोप लगाकर रुपये ऐंठने का धंधा चलाती थी।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि सीआईए की विशेष टीम ने गिरोह में शामिल तीनों महिला आरोपियों को भी गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर शहर के दिल्ली रोड के एरिया से काबू कर लिया है। गिरोह के चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed