{"_id":"59a1cd284f1c1bed1d8b4b05","slug":"131503776040-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन ने डाबोदा खुर्द में खंगाला ‘नाम चर्चा घर’, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस प्रशासन ने डाबोदा खुर्द में खंगाला ‘नाम चर्चा घर’, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा साध्वी यौन शोषण मामले में 28 अगस्त तक रोहतक की जेल में रखे जाने के बाद से बहादुरगढ़ में चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जिला स्तर के अधिकारियों के कंधों पर आया हुआ है। शनिवार को भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने डाबोदा खुर्द स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर में सर्च अभियान चलाया। यहां पर तीन कमरे बने हैं। तीनों पर ताले लगे मिले। इसके बाद प्रशासन ने तालाें को तोड़कर कमरों की तलाशी ली और तीनों कमरों में रखे सामान की लिस्ट तैयार की गई। तलाशी में पुलिस को यहां से किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन कमरों की तलाशी में जुटा रहा।
अब डीटीसी के पहिये भी थमे
शुक्रवार तक फैसला आने तक बहादुरगढ़ में डीटीसी बस सेवा सुचारु थी। फैसले के बाद दिल्ली में बसों में आग लगाने के बाद दिल्ली परिवहन निगम की ओर से डीटीसी बसों को भी बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों को आने-जाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें भी अब बिल्कुल पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। 28 अगस्त के बाद स्थिति सुधरने के बाद ही बसों का चलाया जाएगा। डीटीसी व हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन बंद होने के बाद शनिवार को बस स्टैंड भी पूरी तरह खाली रहा। यहां न तो कोई यात्री ही नजर आया और न ही किसी तरह की कोई बस परिसर में खड़ी मिली। रोडवेज के कर्मचारी भी आपस में गुफ्तगू करते नजर आए।
हर गली व नुक्कड़ पर रही राम रहीम मामले की चर्चा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के मामले से जुड़ी खबरों का बाजार गर्म रहा। शहर में हर गली व नुक्कड़ पर राम रहीम के बारे में ही लोग चर्चा करते नजर आए। शहर में काफी संख्या में लोग राम रहीम के अनुयायी बने हुए थे। अब वे धीरे-धीरे राम रहीम पर आरोप तय होने के बाद दूर हो रहे हैं। दबी जुबान में लोग कह रहे हैं कि इस तरह के बाबाओं से बचना लोगों के लिए जरूरी है। फिलहाल गुरमीत राम रहीम से संबंधित चर्चाएं कई दिनों तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
निजी वाहन चालक कूट रहे चांदी
ट्रेनों और सरकारी बसों के बंद होने के बाद शहर के प्राइवेट वाहन चालक खूब चांदी कूट रहे हैं। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट बसों में सवारियां काफी अधिक भरी जा रही हैं। वहीं छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों में सीटों से अधिक सवारियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। अभी कई दिनों तक लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सर्च अभियान में ये अधिकारी शामिल रहे
डाबोदा खुर्द में स्थित नाम चर्चा घर में प्रशासन ने शनिवार को सर्च अभियान चलाया गया। इस मौके पर डीएसपी भगतराम, एसडीएम जगनिवास, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, बीडीपीओ रामफल के अलावा अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल वहां कोई अनुयायी नहीं पहुंच रहा है।
रोहतक में भीड़ जुटने की आशंका के चलते बढ़ाई सुरक्षा
प्रशासन को आशंका थी कि गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद शरारती तत्व व अपराधी प्रवृत्ति के लोग शनिवार को शहर में किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दें। साथ ही पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि शनिवार को बहादुरगढ़ के रास्ते काफी अनुयायी रोहतक पहुंच सकते हैं। इसी को लेकर पुलिस की ओर से दिल्ली बार्डर व रोहद टोल प्लाजा पर चौकसी बढ़ाई गई थी। मगर शनिवार को भी ऐसा कुछ नजर नहीं आया। पुलिस चारों तरफ चौकस रही। शहर में आने वाले हर वाहन चालक पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीआईडी व क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस तरफ पुरजोर तरीके से ध्यान दे रही हैं।
सर्च अभियान में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु : गर्ग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस ने सर्च अभियान डाबोदा खुर्द व झज्जर में भी चलाया है। वहां पर किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। रोहतक की तरफ जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। दिल्ली के सभी बार्डरों पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
- तीन कमरों के ताले तोड़कर की गई चेकिंग, सामान की बनाई लिस्ट
- सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मौजूद