फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मिस्त्री से 40 हजार रूपये व सोने की अंगूठी छीने

मिस्त्री से 40 हजार रूपये व सोने की अंगूठी छीने

Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मिस्त्री से 40 हजार रूपये व सोने की अंगूठी छीने

विज्ञापन
बेरी। बाघपुर-मांगावास मार्ग पर बैगनआर गाड़ी में साधु के वेश में सवार दो युवकों ने बाइक सवार राजमिस्त्री को रास्ता पूछने के बहाने रोककर उससे 40 हजार रुपये की नकदी और एक सोने की अंगूठी छीन ली। होश में आने पर पीड़ित ने बेरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर बेरी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेरी निवासी पीड़ित संजय पुत्र चेतप्रकाश ने बताया कि 19 नवंबर को घर में लड़की की शादी थी। शादी में भाग लेने के लिए आई पहाड़ीपुर निवासी भाभी को वह बाइक से उसके घर छोड़ने गया था। वहां से जब वह वापस लौट रहा था तो मागांवास मार्ग पर ड्रेन नं.8 के पास सफेद रंग की बैगनआर कार में सवार साधु के वेश में दो युवकों ने उसे रोक कर कपूरी की पहाड़ी दादरी का रास्ता पूछा। तभी साधुओं ने कुछ ऐसा किया कि युवक बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में दोनों साधु युवक की जेब से 40 हजार रुपये और उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी ले उड़े। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि जब तक उसे होश आया, दोनों साधु मौके से फरार हो चुुके थे। होश आने पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित युवक ने बताया कि जब यह वाक्या हुआ तब आसपास के खेतों में कुछ किसान भी काम कर रहे थे। युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर लूटी राशि और सोने की अंगूठी बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक संजय से दिनदहाड़े साधु के वेश में दो युवकों द्वारा सोने की अंगूठी व पैसे छीनने की सूचना मिली थी, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जिले में नाकाबंदी भी करवाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed