फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अकेहड़ी मदनपुर में जेएलएन के पंप हाउस में मिला कंकाल

अकेहड़ी मदनपुर में जेएलएन के पंप हाउस में मिला कंकाल

Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
अकेहड़ी मदनपुर में जेएलएन के पंप हाउस में मिला कंकाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। एमपी माजरा गांव में मिले मानव कंकाल की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि अकेहड़ी मदनपुर गांव में स्थित जवाहर लाल नेहरू केनाल के पंप हाउस में एक मानव कंकाल मिला है। जिसने पुलिस की सिरदर्दी और बढ़ा दी है। अभी तक पुलिस को यह भी पता नहीं है कि मृतक की उम्र कितनी है और और उसकी मौत कैसे हुई है।
कंकाल पर लाल रंग का अंडरवियर होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा कि कंकाल किसी युवक का है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लावारिस हालत में अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकेहड़ी मदनपुर गांव में स्थित जवाहर लाल नेहरू केनाल के पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों को एक शव तैरता दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने साल्हावास पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल रूपी शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पहचान के लिए कुछ समय तक पंप हाउस पर रखा और जब पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि कंकाल रूपी शव पर एक काले रंग का डोरा मिला है। जिसमें एक दांत और तीन घुंघरी हैं और लाल रंग का अंडरवियर भी मिला है। अब पहचान के लिए पुलिस के पास कंकाल के फोटो, अंडरवियर और डोरा ही बचा हुआ है। पुलिस ने अन्य पुलिस थानों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं गायब हुए लोगों का रिकार्ड खंगालना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंकाल रूपी शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। लावारिस हालत में अंतिम संस्कार के लिए नपा को सौंप दिया है। मृतक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed