{"_id":"5bc78e96bdec22694c342930","slug":"121539804822-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छुड़ाने आए पिता को धक्का मारकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छुड़ाने आए पिता को धक्का मारकर भागा
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बचाव के लिए उसका पिता जब वहां आया तो आरोपी धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद जब वो शिकायत लेकर उक्त युवक के घर गए तो उसके चचेरे भाई ने उल्टा उसके पिता को ही धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय किशोरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका पिता और वह घर पर थे। इसी दौरान मौका पाकर गांव निवासी एक युवक उनके घर में घुस आया। उक्त युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उक्त युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके विरोध करने पर उसे गालियां भी दीं। इसके बाद जब उसका पिता शोर सुनकर वहां पहुंचा तो उक्त युवक उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने पिता को मामले की सारी जानकारी दी और वो उक्त युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी के चचेरे भाई ने उसके पिता को धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।