{"_id":"5b09aeae4f1c1b8a6e8b4d3c","slug":"121527361198-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने लकड़ी लेकर आ रही तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने लकड़ी लेकर आ रही तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ियां लेकर आ रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी (बौंदकलां)। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह खेतों से लकड़ी लेकर घर आ रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मृतका का शव चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है।
गांव मिसरी निवासी निर्मला ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह गांव की ही दर्शना व लक्ष्मी के साथ खेतों से लकड़ी लेकर अपने घर लौट रही थी। अभी वे पट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि चरखी दादरी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हवा में उछलकर कार के अगले शीशे पर ही जा गिरी। घटना में तीनों को काफी चोटें आईं। उपचार के लिए तीनों को सिविल अस्पताल चरखी दादरी में ले जा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल दर्शना ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल लक्ष्मी को रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे के बाद में मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। एसएचओ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई सिविल अस्पताल में कराई जा रही है।