फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

Mon, 05 Mar 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल
झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव कलियाणा में रंजिश को लेकर रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ही परिवार से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सदर पुलिस एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव कलियाणा में दो पक्षों के बीच पिछले काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को दोनों पक्षों के बीच खेत में कहासुनी हो गई। खेत में तो मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खेत से घर लौटने के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आई। घटना में मनोहरलाल व उसकी पत्नी बाला देवी, बेटी प्रियंका व राजेश कुमार को चोटेें आई हैं। पड़ोस के लोगों ने मामले को शांत करवाया। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। एसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed