{"_id":"5990a25a4f1c1b431c8b49a9","slug":"121502650970-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर मंदिर तोड़ने का आरोप, पंचायत के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार पर मंदिर तोड़ने का आरोप, पंचायत के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर तोड़ने पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पहाड़ ठेकेदार द्वारा गांव रामलवास पहाड़ स्थित बाबा भैयां मंदिर को तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रविवार को इस मामले में पंचायत भी हुई। करीब तीन घंटे तक चली पंचायत में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। पंचायत में सदर थाना पुलिस द्वारा इस मामले में ठोस कार्रवाई अमल में न लाए जाने पर रोष भी प्रकट किया गया। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई न होने पर क्षतिग्रस्त मंदिर के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर अपनी पावर और पैसे का प्रयोग कर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।
रविवार सुबह करीब दस बजे गांव रामलवास स्थित बाबा भैयां मंदिर परिसर के समीप ग्रामीणों की एक पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता सूबेदार मौजीराम ने की। पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि 11 अगस्त को बाबा भैयां मंदिर को एक पहाड़ ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके विरोध में ही पंचायत आयोजित की गई है। वक्ताओं ने बताया कि 12 अगस्त को ठेकेदार के खिलाफ आदमपुर चौकी में शिकायत भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सूबेदार मौजीराम ने बताया कि बाबा भैयां मंदिर का निर्माण गांव की स्थापना के साथ 1445 ई. करवाया गया था। अगस्त माह में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा हर साल हवन सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करने का प्रयास किया। संतुष्ट नहीं होने पर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का एलान कर दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर माइनिंग और वन विभाग से मिलीभगत कर कागजातों में भी मंदिर न दर्शाने के आरोप लगाए हैं। पंचायत में गांव रामलवास के सरपंच सुरेंद्र सिंह, रामोतार, हरमुख, महेष, भल्लेराम, कर्मबीर शर्मा, शेरसिंह, सुबोध, इंद्रजीत, चिरंजित, मोहन, लालसिंह, गिरधारी, अतर सिंह, धर्मपाल, मीनू, डॉ. राजेश आदि मौजूद थे।
कोट
हमारे पास मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी बात सामने आएगी उसी के अनुरूप हम कार्रवाई करेंगे। इसमें अगर किसी का कोई दोष मिलता है तो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। - प्रेम कुमार, सदर थाना प्रभारी