{"_id":"5c9d332abdec2214422fb15f","slug":"11553806122-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच को गोली मारने के बाद बदमाश बोले, मैं सोनू पहलवान पाटौदा हूं जो करना है कर लेना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच को गोली मारने के बाद बदमाश बोले, मैं सोनू पहलवान पाटौदा हूं जो करना है कर लेना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हेंड़ी वाले दिन भी आए थे कई युवक, देकर गए थे पूर्व सरपंच को धमकी
बहादुरगढ़। डाबोदा कलां गांव में वीरवार शाम पूर्व सरपंच सतबीर उर्फ सत्तू की हत्या करने के बाद भी बदमाश परिवार में खौफ पैदा करके गए। जाते-जाते बदमाशों में से एक ने बोला, मैं सोनू पहलवान पाटौदा हूं जो तुम्हें करना है वो कर लेना। हमें किसी की परवाह नहीं। पुलिस के अनुसार सोनू पहलवान पाटौदा गांव का प्रधान भी है।
पूर्व सरपंच सतबीर की हत्या करने का मामला ग्रामीणों की जुबान पर रहा, लेकिन किसी ने खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई। परिजनों के अनुसार दुल्हेंड़ी वाले दिन उनका पूरा परिवार घर पर था। उस दौरान एक बाइक पर कई युवक उनके घर पहुंचे थे और वे सतबीर को भटकाने की धमकी देकर गए थे। परिजनों की ओर से इस बारे में कोई सूचना पुलिस को दी गई थी या नहीं इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल परिजनों की ओर से इस तरह की बात पुलिस को बताई गई है। धमकी के बाद से ही परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था पूर्व सरपंच
गांव डाबोदा कलां में वीरवार की सायं जिस समय पूर्व सरपंच सतबीर उर्फ सत्तू को बदमाश मारने पहुंचे थे। उस दौरान सतबीर अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। समय करीब साढ़े पांच बजे का था और एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश युवक पहुंचे और सतबीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक झज्जर रोड की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच पर दर्ज है छेड़छाड़ का केस
एसएसपी अशोक कुमार के अनुसार पूर्व सरपंच सत्तू पर बहादुरगढ़ सदर थाना में करीब एक साल पहले छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज हुआ था। फिलहाल मामले को उसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं
वीरवार की सायं डाबोदा कलां गांव में पूर्व सरपंच सतबीर उर्फ सत्तू की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। गांव में खुलकर बोलने को कोई तैयार नहीं है। दबी जुबान में ग्रामीणों भी छेड़छाड़ की घटना को लेकर सत्तू की हत्या की आशंका जता रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने सत्तू को मिलनसार व्यक्ति बताया है। ग्रामीणों के अनुसार सत्तू पिछले कार्यकाल में डाबोदा कलां गांव का सरपंच चुना गया था। शंका है कि बदमाशों को सतबीर को मारने के लिए हायर किया गया था।