{"_id":"5c8954a0bdec22140559a564","slug":"11552503968-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर की थी रानीला निवासी कृष्ण की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर की थी रानीला निवासी कृष्ण की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। रानीला निवासी कृष्ण हत्याकांड की गुत्थी को बौंदकलां पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर उन्होंने लाठियों से वार कर कृष्ण की हत्या की थी। सिर और चेहरा कुचलकर शव गांव के ही जोहड़ के पास बणी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के मात्र 48 घंटे बाद ही मामले का खुलासा कर दिया।
ज्ञात रहे कि रानीला निवासी कृष्ण गत नौ मार्च से ही लापता था। मृतक कृष्ण के पिता जयभगवान ने अचीना ताल पुलिस चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया था कि उसका बड़ा लड़का कृष्ण शादीशुदा है। नौ मार्च को शाम साढ़े आठ बजे गांव के छोटे बस अड्डे की धर्मशाला के समीप गांव के ही तीन युवक बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लड़के आए। तीनों से कृष्ण की पुरानी रंजिश थी। उक्त तीनों ने आते ही कृष्ण के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद से ही कृष्ण लापता था। रविवार देर शाम साढ़े सात बजे गांव की कुछ महिलाओं ने गांव की बणी में एक युवक की लाश देखी तो गांव के सरपंच को सूचित किया था। शव की शिनाख्त लापता कृष्ण के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित सोमदत्त और मृतक कृष्ण का करीबन छह महीने पहले झगड़ा हुआ था। झगड़े के मामले में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन सोमदत्त के मन में तभी से खुंदक बनी थी। 9 मार्च को आरोपित सोमदत्त, अमित व बिट्टू ने मृतक को बहाने से बुलाया था। आरोपियों ने पहले ही कृष्ण को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था। वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद में कृष्ण पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पहचान छुपाने के लिए कुचला मुंह और सिर
आरोपियों ने बताया कि कृष्ण की हत्या करने के बाद में उन्होंने लाश को गांव के जोहड़ के पास बणी में ही डाल दिया। सिर व चेहरा कुचलने से उनको लगा कि अब कृष्ण की पहचान नहीं हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नशेड़ी किस्म के है। पुलिस ने सोमदत्त व अमित को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी बिट्टू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है : एसएचओ
एसएचओ बौंदकलां निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गांव रानीला निवासी मृतक कृष्ण की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस सोमदत्त, अमित व बिटटू को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण की हत्या आपसी रंजिश के तहत की गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों ने शराब के पीकर लाठी से कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।