फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सात साल के मासूम के साथ तीन ने किया कुकर्म

सात साल के मासूम के साथ तीन ने किया कुकर्म

Thu, 28 Feb 2019 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सात साल के मासूम के साथ तीन ने किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। साल्हावास पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के सात साल के मासूम के साथ दो नाबालिगों समेत तीन ने कुकर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी मेडिकल जांच कराई। पुलिस का कहना है
कि मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह हिसार भेज दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी को भी अदालत ने जेल भेज दिया है। नाबालिग आरोपियों की उम्र करीब 14 साल और तीसरे आरोपी की उम्र 21 साल बताई गई है। साल्हावास पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके सात वर्षीय पुत्र को दो नाबालिग बच्चे स्कूटी पर बैठाकर जवाहर लाल नेहरू कैनाल पर ले गए और वहां पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अमित भी मिल गया। उक्त तीनों आरोपियों ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद घर आने पर बच्चे ने मामले के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी तो वे उसे लेकर साल्हावास पुलिस थाने में पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार, अतिरिक्त एसएचओ, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed