{"_id":"5c1a9e5abdec22572a20dd8f","slug":"11545248346-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान की आड़ में हो रही थी अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने छापा मारकर युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय की दुकान की आड़ में हो रही थी अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने छापा मारकर युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड पर एक चाय के खोखे की आड़ में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शराब बेचने वाले युवक को भी काबू कर लिया है। उसकी पहचान फतेहाबाद निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने यहां से करीब 73 बोतल देशी शराब बरामद की है। आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि घिकाड़ा रोड पर एक चाय के खोखे पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसके आधार पर उन्होंने एसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और मौके पर दबिश के लिए भेजा। पुलिस टीम जब यहां पहुंची तो खोखा संचालक हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद पुलिस ने जब अंदर जाकर तलाशी ली तो वहां से काफी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम को यहां से 157 पव्वे, 56 अध्धे और छह बोतल देशी शराब की बरामद हुई। खोखा संचालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रवि वासी फतेहाबाद बताया। पुलिस टीम आरोपी व शराब को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, आरोपी पुलिस के सामने शराब संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिसके चलते शराब अवैध होने की पुष्टि हुई।
ठेके पर कारिंदा रह चुका है आरोपी : एसएचओ
सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि जब आरोपी रवि से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पहले शराब ठेके पर कारिंदा रह चुका है। यहां भी कुछ ठेकेदारों के साथ उसने संपर्क बना लिए थे। इसके चलते उसे बेचने के लिए शराब आसानी से मुहैया हो जाती थी। आरोपी रवि के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और वह चाय के खोखे की आड़ में अवैध शराब बेच रहा था।