फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरी की कार सहित पकड़े गए दो युवकों ने किया चार वारदातों का खुलासा

चोरी की कार सहित पकड़े गए दो युवकों ने किया चार वारदातों का खुलासा

Wed, 31 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी की कार सहित पकड़े गए दो युवकों ने किया चार वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध शाखा बहादुरगढ़ ने सोनीपत से चोरी की गई कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रभारी विवेक ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी एक टीम गांव डाबोदा खुर्द के एरिया में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि चोरी की गाड़ी बेचने के मकसद से दो युवक झज्जर से दिल्ली की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड केएमपी पुल के नीचे पुलिस ने एक एस्टीम कार को रुकवाया। कार में दो युवक सवार थे। उन्होंने अपनी पहचान अंकित निवासी लाढ़ोत व साहिल निवासी दूबलधन माजरा बताई। वे गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ करने में उन्होंने गाड़ी चोरी करने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और गंभीरता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में इन्होंने चार चोरी की वारदात कबूल की। मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दोनों ने की ये चार वारदात
1. करीब सात महीने पहले दोनों ने अपने एक साथी से मिलकर रोहतक के सुखपुरा चौक से कार चोरी की।
2. एक सप्ताह पहले अशोका रोड रोहतक से कार चोरी की, इसे कलोई गांव में छोड़ दिया।
3. गोहाना रोड सोनीपत से एस्टीम कार छीनी, जिसे महलाना रोड सोनीपत छोड़ दिया।
4. बरामद की गई एस्टीम कार इन्होंने पांच-छह दिन पहले सोनीपत के डीसी रोड से चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed