फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो बाइक चोर पकड़े, एक बाइक भी बरामद

दो बाइक चोर पकड़े, एक बाइक भी बरामद

Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो बाइक चोर पकड़े, एक बाइक भी बरामद
दो बाइक चोर गिरफ्तार, एक बाइक भी बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने शहर की एमसी कॉलोनी निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान एमसी कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ चेयरमैन व सतीश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिड़िया मोड़ के समीप से दो युवक चोरी की बाइक लेकर गुजरने वाले हैं। इस आधार पर थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर संभावित जगह पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकवाने का प्रयास किया तो मौके से फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने एक चोरी की गई बाइक भी बरामद करवा दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed