फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डेढ़ साल पहले हुआ था झगड़ा, बदला लेने के लिए कर दी हत्या

डेढ़ साल पहले हुआ था झगड़ा, बदला लेने के लिए कर दी हत्या

Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले हुआ था झगड़ा, बदला लेने के लिए कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
डेढ़ साल पहले हुआ झगड़ा मूलत: मांडोठी निवासी युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। अदालत में विचाराधीन झगड़े के मामले में बदले की नीयत से दिन-दहाड़े करीब 16 लोगों ने युवक की रॉड मारकर और सुआ घोंपकर हत्या कर दी।
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने घटित हुई, जिसमें बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने देव कॉलोनी निवासी नवीन को सिर में रॉड मारी। हमलावरों ने नवीन को बुरी तरह से जख्मी करने के पश्चात उसकी छाती में कई बार सुए घोंपे। बताया जा रहा है कि हमलावर तब तक सुए घोंपते रहे, जब उन्हें यकीन नहीं हुआ कि नवीन अब जिंदा नहीं है।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर सभी लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने अक्षय, राहुल, परमजीत, हनी, सुमित, अंकित व नरेंद्र के अलावा 8-10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने बचाने का प्रयास किया, उसे भी पीटा
जिस वक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हमलावर देव कॉलोनी निवासी नवीन को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे तो उस समय वहां से गांगटान गांव निवासी अमित बाइक पर गुजर रहा था। अमित ने नवीन को अपनी बाइक पर लिफ्ट देकर वहां से निकालने का प्रयास किया। लेकिन हमलावरों ने दौड़कर उसे भी पकड़ लिया। अमित की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। जिसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दुकानदार से भी हुआ था झगड़ा
बाइक सवार बदमाशों ने जब नवीन की रॉड मारकर हत्या की तो उससे कुछ समय पहले ही कॉलेज के सामने बनी एक दुकान के संचालक से भी मृतक का झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता हवा सिंह के अनुसार भदानी गांव निवासी दुकानदार नरेंद्र ने उसे फोन किया था तेरा बेटा मेरी दुकान में तोड़-फोड़ कर रहा है। जिसके कुछ देर बाद ही उसकी हत्या हो गई। मृतक एक बेटे का पिता था।

कॉलेज क्षेत्र में दूसरा मर्डर
पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में दादागिरी के चलते यह दूसरा मर्डर है। दो माह पूर्व भी इसी प्रकार से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमला करने वालों का एक ही मकसद था कि कॉलेज क्षेत्र में उनकी दादागिरी रहे। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ही नेहरू पीजी कॉलेज भी है। यहां पर रोजाना करीब पांच हजार छात्र पढ़ने के लिए आते हैं।


वर्जन
घटना में मृतक के पिता हवा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अक्षय, राहुल, परमजीत, हनी, सुमित, अंकित व नरेंद्र के अलावा 8-10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेेगी।
- राजेश, सिटी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed