{"_id":"5a3d66154f1c1bee6a8b56e1","slug":"11513973269-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने मांगी हेल्पलाईन से मदद, बाल संरक्षण की टीम ने किया रेसक्यू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने मांगी हेल्पलाईन से मदद, बाल संरक्षण की टीम ने किया रेसक्यू
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी कर लाई गई किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर मदद मांगी तो बाल संरक्षण विभाग की टीम ने उसे रेसक्यू कर बालगृह बहादुरगढ़ में भेज दिया। यहां से शनिवार को सीडब्ल्यूूसी के सामने किशोरी के बयान दर्ज करवाए जा सकते हैं, जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार बेरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर बताया कि वह दिल्ली क्षेत्र की रहने वाली है और वह नाबालिग है। उसकी बुआ ने उसकी शादी जबरन एक व्यक्ति से अक्तूबर महीने में करवा दी। उसकी मदद कर यहां से निकाला जाए। कॉल पहुंचते ही चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा झज्जर जिला बाल संरक्षण विभाग की पीओ अन्नू को मैसेज दिया गया। जिस पर अन्नू ने पूरा मामला डीसी के सामने रखा। डीसी सोनल गोयल ने कमेटी गठित करते हुए टीम को किशोरी के बताए पते पर भेजा। जहां से किशोरी को रेसक्यू कर वहां से लाया गया। इसके साथ ही टीम ने सुबूत के तौर पर शादी के एलबम से कुछ फोटो भी ले लिए। इसके बाद टीम ने बालगृह बहादुरगढ़ भेज दिया जहां पर किशोरी को रखा गया है और काउंसिलिंग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि टीम के द्वारा किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जाए। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
चाइल्ड हेल्पलाइन पर आई कॉल के मुुताबिक रेसक्यू करते हुए बेरी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को लाया गया है जिसे अब बालगृह बहादुरगढ़ में रखा गया है। सीडब्ल्यूसी के सामने उक्त किशोरी द्वारा बयान दर्ज करवाने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-अन्नू, पीओ, बाल संरक्षण विभाग, झज्जर।
किशोरी ने मांगी हेल्पलाइन से मदद, बाल संरक्षण की टीम ने किया रेसक्यू
शादी कर लाई गई किशोरी को बालगृह भेजा