फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरिद्वार घूमने जा रहे तीन दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत

हरिद्वार घूमने जा रहे तीन दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत

Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार घूमने जा रहे तीन दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हरिद्वार घूमने जा रहे गांव बामनोली के तीन दोस्तों का उत्तर प्रदेश के पुरकाजी क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। असंतुलित होकर कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव बामनोली का निवासी सोमवीर, विनोद व विकास वीरवार की सुबह करीब सात बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। पोलो कार में सवार तीनों युवक जब मुज्जफरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र में पहुंचे तो एक फ्लाईओवर पर इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार में से निकाला जा सका। तीनों बुरी तरह से घायल थे। अधिक चोटें आने के कारण 26 वर्षीय सोमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने अन्य दोनों घायलों को संभाला और मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक सोमवीर गांव में खेती बाड़ी का काम करता था। विनोद और विकास के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी। बताते हैं कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। गाड़ी की हालत से आशंका है कि गाड़ी की गति काफी तेज रही होगी। सूचना मिलते ही सोमवीर के परिजन पुरकाजी के लिए रवाना हुए। गांव के निवासी प्रदीप कुमार बताया कि फिलहाल दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार घूमने जा रहे तीन दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत
-गंभीर रूप से घायल दो छात्र दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
-संतुलन बिगड़ने से फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed