{"_id":"5be88002bdec2269a5529d99","slug":"111541963778-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर खड़े युवक पर बोला हमला, 10 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर खड़े युवक पर बोला हमला, 10 पर केस दर्ज
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सांजरवास में दुकान के सामने खड़े एक युवक पर कुछ लोगों ने डंडों और लोहे के पाइप से हमला बोल दिया। पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन घायल के बयान पर दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव सांजरवास निवासी गजेंद्र ने कि वह राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है और दिवाली पर घर आया हुआ था। 8 नवंबर को रात करीब सवा आठ बजे वह रानीला रोड की तरफ सुमेर की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग हाथों में डंडे, लोहे की नलकी लेकर पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। उसने जब बचाव के लिए आवाजें लगाई तो उनके परिवार के राजकुमार व प्रदीप सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने हमलावरों से उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बौंदकलां में दाखिल करवाया। वहां से चोटें अधिक होने के चलते उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने गजेंद्र के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।