{"_id":"5b5e13144f1c1bc6508b7980","slug":"111532891924-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेला नंदीशाला में मृत मिले गोवंश, गो सेवकों ने काटा बवाल, 100 नंबर पर भी दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अटेला नंदीशाला में मृत मिले गोवंश, गो सेवकों ने काटा बवाल, 100 नंबर पर भी दी शिकायत
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अटेला नंदीशाला में सात-आठ मृत गोवंश मिलने से गुस्साए गो-सेवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। गो-सेवकों ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर दी। इसके कुछ देर बाद ही बाढड़ा थाना पुलिस और हलका पटवारी मौके पर पहुंच गए। गो-सेवकों ने गोवंशों की मौत का कारण भूख-प्यास से होने का आरोप लगाया, तो वहीं पंचायत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गो-सेवकों पर ही 250 गोवंशों को नंदीशाला से भगाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते रविवार शाम ही पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गोवंशों के शव का पोस्टमार्टम कराएगा।
करीब एक साल पहले जिला प्रशासन ने अटेला गांव में नंदीशाला शुरू की थी। इस नंदीशाला में करीब 300 गोवंश थे और इनके चारे व पानी की व्यवस्था पंचायत को अपने स्तर पर ही करनी थी। कलियाणा नंदीशाला पर बवाल मचने पर जिला प्रशासन ने अटेला नंदीशाला की तर्ज पर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत कलियाणा को दिए थे। रविवार को अटेला नंदीशाला में सात-आठ गोवंश मृत मिलने से हंगामा मच गया। हुआ यूं कि रविवार दोपहर कुछ गो सेवक यहां पहुंचे थे। नंदीशाला का निरीक्षण करने पर उन्हें यहां मृत गायें नजर आईं। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की जानकारी अन्य गो सेवकों को भी दी। इस दौरान एक गो सेवक ने पुलिस कंट्रोल रूम और डीसी ऑफिस में फोन कर इसकी जानकारी दी। गो भक्तों ने इन गोवंशों की मौत का कारण भूख-प्यास बताया। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान व हलका पटवारी प्रतीक कुमार नंदीशाला पहुंचे और गोवंशों के शवों को बाहर निकलवाकर मौके पर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों को बुलाया।
वहीं, प्रशासनिक अमले को ग्राम पंचायत व नंदीशाला कमेटी ने बताया कि इन गोवंशों की मौत तीन दिन पहले हुई थी और उन्हें मिट्टी दी गई थी। अब बारिश होने से मिट्टी का कटाव हो गया था और रविवार को मृत गोवंशों को दफनाने के लिए दोबारा मिट्टी मंगवाई गई थी। सरपंच कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि गो सेवा की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व यहां आकर हर दूसरे दिन हंगामा करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी नंदीशाला से सभी गोवंशों को इन्होंने बाहर निकाल दिया, अब नंदीशाला खाली हो चुकी है।
विज्ञापन
गो सेवकों के खिलाफ सरपंच कराएगा मामला दर्ज
अटेला सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि गो-सेवक बनकर तीन गांवों के 15 से 20 युवक बाइकों पर सवार होकर नंदीशाला पहुंचे थे। उन्होंने यहां हंगामा किया और गोवंशों को बाहर निकाल दिया। सरपंच ने बताया कि उनके खिलाफ सोमवार सुबह वो एफआईआर दर्ज कराएंगे। इसके अलावा तहसीलदार ने चार गांवों के सरपंचों को सोमवार सुबह अपने कार्यालय भी बुलाया है।
तहसीलदार के आदेश पर मैं मौके पर पहुंचा था। ग्राम पंचायत का कहना है कि ये गोवंश दो-तीन पहले मरे थे और इनकी मौत भूख-प्यास से नहीं हुई है। मृत गायों का पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंच चुकी है।
-प्रतीक कुमार, हलका पटवारी
इन गोवंशों की मौत रविवार को नहीं हुई है। कुछ युवकों ने यहां आकर उत्पात मचाया और सभी गोवंशों को नंदीशाला से बाहर निकाल दिया। इसकी पुलिस में सोमवार को पंचायत लिखित शिकायत में शिकायत देगी।
-कृष्ण कुमार, सरपंच, अटेला