{"_id":"5aba8f414f1c1b094a8b798a","slug":"111522175809-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय पंडित को भेजा जेल, नीरज एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय पंडित को भेजा जेल, नीरज एक दिन के रिमांड पर
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सहित दो की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी ने किया खुलासा
चरखी दादरी। भाजपा नेता सहित दो लोगों की हत्या की साजिश रचते गिरफ्तार हुए चरखी निवासी आरोपी विजय पंडित को मंगलवार सुबह पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि उसके साथी नीरज को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो राइफल, दस कारतूस और एक सफारी गाड़ी बरामद की थी। आरोपी विजय ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि 315 बोर व 15 बोर की दोनों राइफलें झज्जर जिले के गांव मातनहेल के पूर्व सरपंच नरेंद्र की है और सफारी गाड़ी बुपनिया निवासी देवेंद्र खत्री के नाम पर है। इसके बाद पुलिस ने इस आधार पर सरपंच के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को तीन टीमों ने आरोपी नरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए झज्जर जिले में संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
उल्लेखनीय है कि पैरोल व जमानत पर बाहर आए चरखी निवासी विजय पंडित और नीरज को पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से एक भाजपा नेता और एक अन्य के मर्डर की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी विजय पंडित पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास सहित करीब 22 मामले विभिन्न जिलों के थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने सोमवार को ही पूछताछ के लिए आरोपी विजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि पूरी होने के बाद उसे मंगलवार को पुलिस ने दोबारा से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी नीरज को कलानौर मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया था और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
खत्री और विजय की जेल में हुई थी दोस्ती
रिमांडवधि के दौरान विजय पंडित ने बताया कि 315 बोर की लेंस लगी राइफल व 15 बोर की राइफल वह मातनहेल के पूर्व सरपंच व उसके दोस्त नरेंद्र से लाया था। ये दोनों राइफलें नरेंद्र के नाम पर ही हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सफारी गाड़ी बुपनिया निवासी देवेंद्र खत्री के नाम पर है। आरोपी विजय पंडित की देवेंद्र से जेल में हुई थी। देवेंद्र खत्री अभी भी जेल में बंद है। खुलासा होने के बाद मंगलवार को सीआईए-1, सीआईए-2 व सिटी थाना पुलिस की तीन टीमों ने आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी के लिए झज्जर जिले में संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वारदात में अन्य युवाओं को भी शामिल करने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार दो मर्डर की वारदातों में विजय पंडित अन्य युवाओं को भी साथ लेने की तैयारी में था। इस बात से नीरज भी वाकिफ था और प्लानिंग में भी शामिल था। विजय पंडित ने पुलिस को बताया कि वह दो से तीन युवाओं को इन मर्डर में शामिल करना चाहता था और इसके लिए वह संपर्क कर रहा था। अब पुलिस नीरज को रिमांड पर लेकर इस संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि वारदात से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां नीरज से मिल सकती है।
अपना लाइसेंसी हथियार दूसरों को थमाना है गैरकानूनी
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस मामले में मातनहेल के पूर्व सरपंच नरेंद्र पर भी मामला दर्ज किया गया है। राइफल का लाइसेंस उसके नाम पर ही है। लाइसेंसी हथियार किसी दूसरे को देना भी कानून अपराध है। उन्होंने बताया कि ब्लड रिलेशन में भी हथियार नहीं दिया जा सकता। ऐसा करते पाए जाने पर तीन से सात साल तक की सजा का प्रावधान है।