{"_id":"59fe198d4f1c1b6e548badbc","slug":"111509824909-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गांव हसनपुर में हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर रोष जताया। पुलिस पर ओवरलोड वाहनों को शह देने के आरोप तक लगा डाले। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव माछरौली के पास एक बाइक की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक दूर जाकर गिरे। तीनों को काफी चोटें आई, जिसमें से दो ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विनोद और राजेश सिंह निवासी कापड़ीवास यूपी के तौर पर हुई है। जबकि राज सिंह घायल है। उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। उसकी भी हालत काफी गंभीर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार हादसे में मौत का ग्रास बने विनोद, राजेश अपने साथी राज सिंह के साथ कुलाना की ओर से आ रहे थे। जबकि जिस ट्रक के साथ इनकी टक्कर हुई है वह झज्जर से रेवाड़ी की ओर जा रहा था।
उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना गांव हसनपुर के पास हुई। यहां एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गांव सुरहेती निवासी सत्यवान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सत्यवान की गांव में परचून की दुकान थी और वह रोजाना झज्जर सामान लेने जाता था। शनिवार को गांव हसनपुर के पास ही उसे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोटों के चलते सत्यवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया आक्रोष
हादसे के बाद गांव हसनुपर के काफी लोग सड़क पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ आक्रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। बाद में स्थिति की गंभीरता को भांपकर थाना प्रभारी सुमित कुमार मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी के सामने ही ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों को संरक्षण दिए जाने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि ज्यादातर हादसे ओवरलोडिंग वाहनों की वजह से ही हो रहे हैं। बाद में थाना प्रभारी ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
- गांव माछरौली और हसनपुर के पास हुए हादसे