फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लूटे 22 लाख

घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लूटे 22 लाख

Sat, 19 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लूटे 22 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली/झज्जर।
गांव खेड़ी आसरा में बदमाश दिन-दहाड़े एक पहलवान के घर में घुसकर 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। मगर देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया था।
जानकारी के अनुसार समे पहलवान शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खेतों के पास स्थित अपने मकान में बैठा हुआ था। मकान में उसके अलावा कोई नहीं था। इसी दौरान एक गाड़ी उसके घर के बाहर आकर रुकी। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। जिनमें से दो युवक अंदर मकान में घुसे, उनके हाथों में गन थी। जबकि एक बदमाश बाहर गाड़ी में ही बैठा रहा। बदमाशों ने आते ही समे पहलवान से रुपयों की मांग की। गन प्वाइंट पर उसके पास रखा 22 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए। अपने साथ हुई इस एकाएक वारदात से पीड़ित सहम गया। बताया कि नकदी लेकर बदमाश दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर करते हुए रिवाड़ी खेड़ी तरफ भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, मगर बदमाश भाग निकले। सदर थाना एसएचओ जसबीर ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब घर पर कोई नहीं था तो उक्त व्यक्ति इतनी रकम लेकर क्यों बैठा था। इस घटना के पीछे किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है। समे सिंह से जो नकदी लूटी गई, वो प्रापर्टी खरीद-फरोख्त से संबंधित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed