{"_id":"5be88e13bdec2269317c9b9b","slug":"101541967379-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में डकैती डालने वालों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम में डकैती डालने वालों का नहीं लगा सुराग
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव रोहद स्थित शनिधाम आश्रम में डकैती डालने वाले बदमाशों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही वारदात सुलझा ली जाएगी। उधर, महंत व सेवक अभी भी वारदात से भयभीत हैं।
ये है मामला
दरअसल, शुक्रवार की रात को गांव रोहद स्थित शनिधाम आश्रम में छह बदमाश घुस गए। बदमाशों ने आश्रम में जमकर लूटपाट की। महंत रुद्र दास व सेवकों के साथ मारपीट कर 63 हजार व 3 मोबाइल ले गए। बदमाश खेतों के रास्ते आश्रम में घुसे थे और उसी रास्ते वापस भाग गए। वारदात के बाद सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। रोहद व आसपास के गांव में सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ पाए।
कई टीमें लगी जांच में
वारदात को सुलझाने के लिए आसौदा पुलिस, सदर थाना, सीआईए की दोनों टीमें लगी हुई हैं। वारदात के पीछे किसी परिचित का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि गुत्थी सुलझने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात करने वाले बदमाश कौन थे। मामले के जांच अधिकारी एसआई प्रीतम ने कहा कि गंभीरता से जांच चल रही है। फिलहाल तो बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया है लेकिन जल्द ही ये वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
लुटेरों के निशाने पर महंत
पहले तो इलाके में वाहन चालकों के साथ ही लूटपाट होती रहीं, लेकिन अब साधु-संत भी बदमाशों के निशाने पर हैं। सितंबर माह में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दुल्हेड़ा स्थित आशिया धाम के महंत व शिष्यों के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब रोहद स्थित शनिधाम उदासीन आश्रम के महंत रुद्र दास के साथ वारदात की गई है। वारदात के बाद से महंत व उसके शिष्य सहमे हुए हैं।