फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फंड की कमी ने बिगाड़ा काम, परेशान रहे 36 गांवों के लोग

फंड की कमी ने बिगाड़ा काम, परेशान रहे 36 गांवों के लोग

Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फंड की कमी ने बिगाड़ा काम, परेशान रहे 36 गांवों के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
बिजली का बिल न भरने काटे गए बिजली कनेक्शन से शुक्रवार को लघु सचिवालय सभी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा। क्षेत्र के लोगों को अपना काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा और काम न होने से वापस घर लौट गए। दिनभर लघु सचिवालय के कमरे सुनसान दिखाई दिए और सभी कार्यालयों के कंप्यूटर बंद रहे। सीट पर बैठे कर्मचारी पूरा दिन लोगों को समझाते रहे कि बिजली कनेक्शन कट गया है। लोगों का कहना है कि सोमवार तक बिजली का कनेक्शन नहीं जुड़ा तो सोमवार को भी उन्हें काम काज करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लघु सचिवालय में ये हैं कार्यालय हैं
एसडीएम कार्यलय, बेरी तहसील, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीएसपी बेरी कार्यालय, कृषि विभाग कार्यालय बेरी, खजाना ऑफिस लघु सचिवालय में है। शुक्रवार को इन सभी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। सभी विभागों में बेरी उपमंडल के 36 गांवों के सैकड़ों लोग अपने कार्य के लिए आते है। बिजली का कनेक्शन कटने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लघु सचिवालय में जैनरेटर तो रखा हुआ है कि तेल का बजट न होने की वजह से चल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


ये बोले बेरी निवासी
1. बेरी निवासी धमेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बेरी तहसील कार्यालय में एफिडेवेट बनवाने के लिए गया था और वहां पर बिजली नहीं थी। वहां मौजूद कर्मचारी का कहना था कि बिजली नहीं है। जब बिजली का कनेक्शन जुड़ जाएगा तब काम काज शुरू हो पाएगा। जिससे निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. आरजू शर्मा ने बताया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एनओसी निकलवाने के लिए बेरी लघु सचिवालय में गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि लघु सचिवालय का तो बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है तो एनओसी नहीं निकल पाई। सोमवार को भी कनेक्शन नहीं जुड़ा तो एनओसी नहीं निकल पाएगी।

3. राहुल ने बताया कि वह अपने ड्राइविंग लाइसेंस की फीस जमा करवाने के लिए लघु सचिवालय में गया था। वहां बिजली की समस्या मिली तो काम नहीं हो पाया। अब यह भी नहीं पता है कि बिजली का कनेक्शन कब तक जुड़ेगा और कब लघु सचिवालय में काम सुचारु रूप से शुरू हो पाएगा।


वर्जन
लघु सचिवालय में फंड की कमी से बिजली का कनेक्शन कटा है और कुछ दिन पहले ही एसडीएम ऑफिस की ओर से बिजली का करीब दो लाख रुपये बिल भरा गया था। फिलहाल करीब 15 लाख रुपये का बिल पेंडिंग है। जोकि लघु सचिवालय के अन्य कार्यालयों का है। जिसकी वजह से लघु सचिवालय का बिजली का कनेक्शन कटा है। जल्द ही बिजली के कनेक्शन को जुड़वा दिया जाएगा।
- अश्विनी कुमार, कार्यकारी एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed