{"_id":"5aa827a64f1c1bb6758b534d","slug":"101520969638-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपड़ासी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चपड़ासी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
रुडियावास गांव के शादी समारोह में डीजे पर हुई कहासुनी के चलते गोली मारकर चपरासी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
साल्हावास थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि चरखी दादरी जिले के गांव रामनगर निवासी विनोद कुमार ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पिता रामकुमार जनता कॉलेज चरखी दादरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। आठ मार्च को वह और उसका परिवार एक शादी समारोह के प्रोग्राम में गांव रुढियावास में आए हुए थे। डीजे पर नाचते समय उसके सामने ही उसके पिता की महेश व सतीश के साथ कहा सुनी व गाली गलौज हो गई थी। उसके पिताजी व ये दोनों लोग एक ही टेबल पर बैठ कर खाना खा रहे थे। डीजे पर हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए आरोपी महेश ने उसके पिता को सीधी माथे पर गोली मार दी। वारदात के पश्चात आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गया था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रामकुमार की उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों महेश निवासी हीरा चौक दादरी तथा सतीश पुत्र रतिराम निवासी बधवाना गेट दादरी को थाना साल्हावास के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।