फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime, murder, invistasion

महिला की हत्या मामले की जांच में जुटी दो टीमें

Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crime, murder, invistasion
बेरी के बैठान पाना में हुई महिला की हत्या के मामले में अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। हर पहलू से देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। बेरी पुलिस थाने की दो टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी जय भगवान स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। इतना ही नहीं बेरी पुलिस मामले की गहनता को देखते हुए पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया था। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए थे। कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करने वाला छत के रास्ते से घर में घुसा है और इस को देखते हुए पुलिस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बैठान पाना निवासी महिला सीमा की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसका शव घर के अंदर ही पड़ा था। जब उसका पति खेत से घर आया तो उसने घर की कुंडी अंदर से लगी हुई देखी और घर के अंदर से कोई आवाज आदि नहीं आई तो घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्या के मामले में फिलहाल तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जय भगवान, पुलिस थाना प्रभारी बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed