फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

जहर निगलकर महिला ने की आत्महत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crime
कलोई गांव में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहर निगल लिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतका के भाई के बयान पर उसकी ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तक पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली के कैर गांव निवासी अंकित पुत्र जगदीश का कहना है कि करीब छह साल पहले उसकी बहन प्रीति की शादी कलोई गांव निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी जब उसके परिजन बाज नहीं आए तो उसने जहर निगलकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और सोमवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति पवन, सास पूर्ति व तीन ननदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रूपेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, दुलीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed