फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   cricket bahadurgarh, Saurabh bahadurgath, jhajjar

नार्थ प्रीमियर लीग में दम दिखाएगा बहादुरगढ़ का सौरभ

Sun, 21 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
cricket bahadurgarh, Saurabh bahadurgath, jhajjar
saurabh - फोटो : Bureau

क्रिकेट के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा बहादुरगढ़ का सौरभ चाहार अब गुड़गांव में होने वाली नार्थ प्रीमियर लीग (एनपीएल) में दम दिखाएगा। 22 मई से शुरू हो रही इस टी-20 लीग में दिल्ली, हरियाणा समेत 6 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन

22 से 31 मई तक गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नार्थ प्रीमियर टी-20 लीग (एनपीएल) का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और राजस्थान आदि की टीमें भाग ले रही हैं। इन छह टीमों में करीब 40 रणजी खिलाड़ी समेत आईपीएल और इंडिया ए की तरफ से खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर चुका गांव सांखोल (बहादुरगढ़) का सौरभ चाहार भी लीग में भाग ले रहा है। सौरभ इस लीग में दिल्ली की तरफ से खेलेगा। सौरभ ने बताया कि उनकी टीम दिल्ली का पहला मैच 22 मई को पंजाब के साथ होगा। लीग का सीधा प्रसारण नियो प्राइम स्पोर्ट्स पर होगा।
विज्ञापन


सौरभ के पिता पवन कुमार का भी खेलों से पुराना नाता रहा है। वह अपने समय में बेहद अच्छे बॉक्सर रहे हैं। पवन कुमार ने बताया कि पिछले महीने फतेहाबाद में ट्रायल हुआ था। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के बूते सौरभ का दिल्ली की टीम में चयन हुआ। उन्हें पूरा यकीन है कि उनका बेटा लीग में शानदार प्रदर्शन करेगा और अपनी टीम को जीत दिलाएगा। गौरतलब है कि आलराउंडर की हैसियत से खेलने वाला सौरभ पिछले कुछ समय से क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। क्रिकेट बैश, पटोदी लीग के अलावा बैंकाक, थाईलैंड, श्रीलंका व साउथ अफ्रीका में भी शानदार प्रदर्शन कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed