फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Couple injured in bus collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस की टक्कर से दंपती घायल

Fri, 24 Mar 2023 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in bus collision
साल्हावास। कोसली मार्ग पर धनिया मोड़ के नजदीक एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

ढाणी साल्हावास निवासी ललित ने बताया कि वह बुधवार शाम 4 बजे अपनी पत्नी आशा के साथ कोसली की तरफ जा रहा था। जब वे धनिया मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक निजी स्कूल बस ड्राइवर तेजी से आया और उन्हें टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला और उसके पति के हाथों और पैरों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। महिला का ऑपरेशन किया गया है। जांच अधिकारी, योगेश कुमार ने बताया कि घायल दंपती की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed