{"_id":"5e71248d8ebc3ea4eb111ce4","slug":"corona-virus-jhjhar-news-rtk5472256164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस मास्क और हेंड सेनिटाइजर की उपलब्धता को लेकर मोनिटरिंग जारी, छह दुकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस मास्क और हेंड सेनिटाइजर की उपलब्धता को लेकर मोनिटरिंग जारी, छह दुकानों पर की छापेमारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर उपयोग में लाए जाने वाले मास्क और सेनिटाइजर के दाम निर्धारित रखने के लिए जिला प्रशासन मॉनीटरिंग कर रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छह मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों के पास मास्क और सेनेटाइजर का स्टॉक काफी कम मिला। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के छह मेडिकल स्टोरों पर संबंधित स्कॉट और इसके मूल्य की जांच की। हालांकि इस दौरान कहीं अनियमितताएं नहीं पाई गई हैं।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी रूप से उक्त उपयोगी वस्तुओं की कालाबाजारी न हो इसके लिए गठित टीमें जिले में निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए कोरोना वायरस से बचाव को लेकर उठाए जा रहे कदमों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग सहित अन्य अधिकारियों की कोरोना वायरस से संबंधित पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए गठित टीम जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर निरंतर जांच कर रही है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने स्टोर काउंटर पर मास्क और सेनिटाइजर का उपलब्ध स्टाक एवं उसके मूल्य के संबंध में लिख कर रखेें। यदि कोई स्टोर संचालक ऐसा नहीं करता है या उसके पास लिखित स्टॉक से अधिक पाया जाता है या व निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उक्त सामान बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ मौके पर ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत के लिए फोन नंबर जारी
उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी नागरिक से कोई मेडिकल स्टोर मालिक उक्त वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूल करता हुआ पाया जाता है या अनधिकृत रूप से स्टाक रखता है तो वह उसकी गुप्त सूचना जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01251-251516 पर कार्यालय में अथवा लिखित रूप में कमरा नंबर-2 द्वितीय तल, लघु सचिवालय, गुरुग्राम रोड झज्जर पर दर्ज करवा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन को जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया।
जिले के सभी सरकारी कार्यालय हो रहे हैं निरंतर सेनेटाइज
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि झज्जर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को विभागीय स्तर पर निरंतर सेनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे रोजाना अपने कार्यालय में ब्लीचिंग पाउडर से सफाई कराने की व्यवस्था दुरुस्त रखें। साथ ही आमजन से जुड़े कर्मियों द्वारा लोगों से मिलने के दौरान मास्क लगाकर कार्य करना सुनिश्चित किया जाए।
ये रहे बैठक में मौजूद
इस अवसर पर एडीसी उत्तम सिंह, एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।