{"_id":"5e6fd2638ebc3ea4e5141da6","slug":"corona-virus-bahadurgarh-news-rtk547158624","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्थायी ओपीडी में जांचा गया 127 का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्थायी ओपीडी में जांचा गया 127 का स्वास्थ्य
विज्ञापन
-फोटो 3 : कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाता कर्मचारी।
- फोटो : Bahadurgarh
चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस का जिन्न अब भारत में लगातार पनप रहा है। कोरोना को लेकर बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के पहुंचने वाले मरीजों की जांच के लिए ट्रामा सेंटर के बाहर पार्क में अस्थायी ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी के दौरान यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को 127 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए ओपीडी में पहुंचे।
कोरोना वायरस का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया हुआ है। इसके बाद से ही बहादुरगढ़ स्वास्थ्य विभाग लगातार इसके लिए सतर्कता बरत रहा है। महामारी घोषित होने के बाद अब मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी अत्यंत सावधानी बरतने लगे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर के बाहर खुले में ओपीडी बनाई गई है। इसमें दो डाक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं। इनमें डॉ. वाईके शर्मा व डॉ. कीर्तिका शामिल है। दोनों ही डॉक्टर मरीजों को सही उपचार व दवा देकर उन्हें इससे बचाव के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस से किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि से बचाव जरूरी है।
कोरोना से बचाव के लिए लगाए बैनर और पोस्टर
अस्पताल में यहां के प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से किस तरह बचा जाए, इसको लेकर कई स्थानों पर सोमवार को पोस्टर व बैनर भी लगाए हैं। उन पर इसके लक्षण, बचाव के बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
छत के नीचे ओपीडी बनाने से दायरे में घूमता है वायरस
जुकाम, खांसी एवं बुखार के मरीजों की जांच के लिए ओपीडी छत के नीचे बनाने की बजाय खुले स्थान पर बनाई गई है। चिकित्सकों के अनुसार छत के नीचे ओपीडी बनाने से वायरस दायरे में घूमता रहता है और सांस के जरिए सामान्य व्यक्ति में प्रवेश कर सकता है, लेकिन खुले आसमान में वायरस का संक्रमण कम रहता है और यह लोगों को प्रभावित भी नहीं करता है।
हर कोई पहुंच रहा मास्क लगाकर
ट्रामा सेंटर के बाहर लगाई गई अस्थायी ओपीडी में पहले दिन काफी मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे। चाहे वह छोटा बच्चा हो, महिला हो या फिर पुरुष। सभी मास्क लगाए थे।
जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी : डॉ. मेघा
नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मेघा का कहना है कि फिलहाल ट्रामा सेंटर के बाहर बने पार्क में खांसी, जुकाम व बुखार के लिए आने वाले मरीजों की जांच के लिए एक अस्थायी तौर पर ओपीडी बनाई गई है। इसमें दो डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो फिर डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। कोरोना से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।

-फोटो 1 : नागरिक अस्पताल में लगी अस्थायी ओपीडी में जांच कराने पहुंचे मरीज।- फोटो : Bahadurgarh