फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona victim first given oxygen service in ambulance, then admitted

कोरोना पीड़िता को पहले एंबुलेंस में दी ऑक्सीजन सेवा, फिर कराया भर्ती

Mon, 03 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona victim first given oxygen service in ambulance, then admitted
बहादुरगढ़। वार्ड-18 से नगर पार्षद युवराज छिल्लर ने रविवार रात को कोरोना पीड़ित एक युवती को न केवल एंबुलेंस में ऑक्सीजन गैस की सेवा दी बल्कि उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती भी करवाया। युवती को रोहतक व बहादुरगढ़ के अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण भर्ती करने से मना कर दिया था। ऐसे में युवती की हालत काफी गंभीर होती जा रही थी। बाद में फोन पर सूचना मिलते ही पार्षद युवराज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑक्सीजन का सिलिंडर लगाकर बहादुरगढ़ के अस्पतालों में बेड उपलब्धता की जानकारी ली। फिर दिल्ली अस्पताल में बेड मिला तो उसे तुरंत भर्ती कराया दिया गया। अब युवती को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छिल्लर ने बताया कि शहर के धर्म विहार की गली नंबर 11 में 23 वर्षीय शारदा अपने परिवार के साथ रहती है। ये परिवार यूपी के रहने वाले हैं। युवती को किडनी की समस्या है। एक दिन पहले ही वह कोरोना महामारी से भी पीड़ित हो गई। युवराज ने बताया कि शारदा के भाई शैलेश ने उसे बताया कि उनकी बहन का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम होने लगा। वे उसे लेकर पहले तो रोहतक गए लेकिन यहां पर ऑक्सीजन की कमी के कारण शारदा को भर्ती नहीं किया गया। बाद में बहादुरगढ़ के भी कई अस्पतालों में इधर-उधर भटके, लेकिन कहीं पर बेड नहीं मिला। हर जगह ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाकर उसे भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन

युवराज ने बताया कि इस दौरान रात को करीब नौ बजे अचानक मेरे पास शैलेश का फोन आया कि उसकी बहन की हालत गंभीर है और वे आरजे अस्पताल के सामने खड़े हैं। ऑक्सीजन लेवल 70 से नीचे पहुंच गया है। सूचना पर मैं अपने साथी अजीत राठी के साथ गैस का सिलिंडर लेकर तुरंत मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस में ही गैस सेवा दी। युवती का प्राणवायु मिलते ही उसकी स्थिति ठीक हो गई। बाद में उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली अस्पताल ने युवती का इलाज नि:शुल्क किया। अब उसके स्वजन युवती को फरीदाबाद के अस्पताल में ले गए हैं। पार्षद युवराज छिल्लर ने सरकार से मांग की है कि आम जनता को फ्री में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मुहैया कराए, ताकि उनका जीवन बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed