{"_id":"60c25b118ebc3e58b25f16ec","slug":"corona-vaccination-drive-throw-vaccination-camp-jhjhar-news-rtk612422692","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप आज : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप आज : एसडीएम
विज्ञापन
झज्जर। वाहन में बैठे ही सुविधाजनक रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए बेरी में उपमंडल स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार ने बताया कि इसका शुभारंभ डीसी श्याम लाल पूनिया करेंगे। एसडीएम बेरी ने इस संदर्भ में वीरवार को संबंधित अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कैंप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
एसडीएम बेरी ने बताया कि डीसी श्याम लाल पूनिया के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के बाद अब बेरी उपमंडल में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रभावी रूप से चलाई जा रही है। स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगने के साथ ही जिले में अब ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम भी शुरू की गई है। इससे लोगों में वैक्सीनेशन कराने का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कैंप शुरू होगा जोकि दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। एसडीएम ने बताया कि बेरी में रोहतक रोड स्थित जाट धर्मशाला चुल्याण पाना में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन करते हुए क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षित कवच प्रदान किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम से नागरिकों का समय बचेगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन होगा। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत में 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड की दूसरी डोज तीन माह अर्थात 12 सप्ताह का अंतर होने पर ही लगेगा इसलिए दूसरे डोज के लिए वही नागरिक आएं जिन्होंने पहली डोज 12 सप्ताह पहले ली थी। रविंद्र कुमार ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य सुधार में यह कैंप निश्चित तौर पर सहायक रहेगा। कोरोना से दूरी बनाए रखने में वैक्सीनेशन मजबूत सुरक्षा कवच का काम करेगा। वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम के दौरान 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को प्रथम व दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड की फोटो प्रति मोबाइल नंबर के साथ लाना जरूरी है ताकि उक्त नागरिक के टीकाकरण का पंजीकरण किया जा सके।