{"_id":"5eed017a8ebc3e42b5429f2a","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5602194147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैल रहा है वायरस, बहादुरगढ़ में सात नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैल रहा है वायरस, बहादुरगढ़ में सात नए केस
विज्ञापन
---फोटो 19 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
- फोटो : Bahadurgarh
कोरोना वायरस लोगों को लगातार चपेट में लेता जा रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए, जबकि दो संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट आए। इस तरह झज्जर जिले में अब तक 174 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दो लोग शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। कुल संक्रमितों में से 110 मरीजों के ठीक होने और दो की मौत के बाद फिलहाल 62 एक्टिव पेशेंट हैं।
शुक्रवार को बहादुरगढ़ के सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें छह बहादुरगढ़ शहर के और एक संक्रमित व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का निवासी है। संक्रमित पाए गए लोगों में दो बांबे वाली गली के हैं। ये पति-पत्नी रिलेक्सो फुटवियर फैक्टरी में कार्य करते हैं। छोटू राम नगर और धर्मविहार की एक-एक गृहिणी को भी संक्रमण हो गया। गुरुग्राम के होटल का कर्मचारी बहादुरगढ़ के सुभाषनगर का निवासी और टीकरी बॉर्डर के पास इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्टरी मेडिप्लस में कार्यरत जटवाड़ा मोहल्ला निवासी व्यक्ति भी संक्रमित होने वालों में शामिल है। सीएम डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया है कि बहादुरगढ़ के दिल्ली से सटे गांव ईस्सरहेड़ी गांव की कॉलोनी निहाल विहार के निवासी एक युवक को भी कोरोना हुआ है। वह दिल्ली में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता है। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों में ज्यादातर बहादुरगढ़ के निवासी हैं।
उधर, जिले का रिकवरी रेट घटकर वीरवार को 63.2 रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार तक जिले से 5509 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 191 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5071 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 247 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 127 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 47 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 62 में से 22 पेशेंट पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 40 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 110 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं और दो की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि वीरवार को भी जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.6 फीसदी और रिकवरी रेट 63.2 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 500 हो गया। रैंडम सिस्टम के तहत बुधवार को सैंपलिंग नहीं की गई। जिले के 55161 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5258 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4779 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 494 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।