{"_id":"5edfc94c8ebc3e42cf7f1ada","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5587243146","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया
विज्ञापन
मजबूत इम्युनिटी वाले कुछ बुजुर्गों का कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा। सप्ताह भर पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बहादुरगढ़ के 90 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दे दी। उधर, शहर में पहले से संक्रमित एक महिला की सास को संक्रमण हो गया है। इस तरह जिले में अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 112 हो गई है। जिले के 51566 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
शहर निवासी बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट सप्ताह भर पहले पॉजिटिव आई थी। तब स्वास्थ्य विभाग ने खास खयाल रखते हुए उन्हें तुरंत संभाला। उन्हें एनसीआई बाढ़सा के परिसर में चल रहे एम्स के कोविड-19 स्पेशल अस्पताल में भर्ती करवाया। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि यहां बुजुर्ग पेशेंट का इलाज चला। उनकी इम्युनिटी मजबूत थी और मनोबल भी ऊंचा था। इसलिए वह लगातार रिकवर करते गए। मंगलवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर लौट आए।
उधर, ओमैक्स निवासी उस परिवार की एक और महिला संक्रमित हो गई है जिस परिवार की एक महिला पहले ही संक्रमित है। इस महिला की टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव मिली। जिला प्रशासन भी बचाव कार्य जारी रखे हुए है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने जी-3एच, सेक्टर-15 ओमैक्स सिटी और गांव नूना माजरा के कपोसिया पाना को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इन आदेशों के तहत ये दोनों जगह अगले आदेश तक सील रहेंगी। इन आबादियों में लोगों का पैदल अथवा वाहनों पर भी आना-जाना बंद रहेगा। इन दोनों एरिया में रहने वालों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार तक जिले से 4646 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें से 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 4349 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 171 नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल जिले के 15 एक्टिव केस हैं। अब तक 107 को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। कुल एक्टिव 15 में से 12 पेशेंट फिलहाल पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और तीन अपने घरों में ही आइसोलेट रखे गए हैं। कुल 97 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी और रिकवरी रेट फिलहाल 87.0 फीसदी है। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 422 है। कंटेनमेंट जोन की 114 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। गंभीर बीमारी वाले 88 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कुल 2124 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। जिले के 51566 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।