फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona patients decreasing rapidly, 16 infected found

तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, 16 संक्रमित मिले

Mon, 07 Feb 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Corona patients decreasing rapidly, 16 infected found
तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, 16 संक्रमित मिले
विज्ञापन

139 मरीज हुए स्वस्थ, 13 अभी भी अस्पतालों में भर्ती, 220 सक्रिय मरीज, 207 होम आइसोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीज अब तेजी से घटने लगे हैं। जिले में रविवार को 378 लोगों की कोरोन रिपोर्ट आई है। जिनमें से 16 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। 139 मरीज ठीक होने के बाद रविवार को 220 सक्रिय मरीज रह गएं। फिलहाल अस्पतालों में 13 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि 207 लोगों होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। 13 लोगों में से 3 को सरकारी अस्पतालों में और 10 को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमों के निगरानी में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इन मरीजों से निरंतर संपर्क साधते हुए उनके हालात के बारे में भी हर रोज जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि रविवार को 505 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले में अब तक 22685 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 22125 मरीज ठीक हो चुके हैं और 340 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 771348 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 739499 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के लिए बनाए गए 385 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि कोरोना वायरस कम अवश्य हो रहा है, लेकिन लोगों को पहले की तरह ही सावधानी बरतनी ही होगी। क्योंकि कोरोना संक्रमण एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी है। इसलिए हर प्रकार से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी का लोगों को पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना चाहिए। जहां तक संभव हो बेवजह घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed