फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Controversy over the installation of Shiva family in the housing society premises

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाउसिंग सोसाइटी परिसर में शिव परिवार की प्रतिष्ठापना को लेकर विवाद

Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the installation of Shiva family in the housing society premises
अस्थायी शिव मंदिर के सम्मान के लिए अपनी बात रखते बजरंग दल के विभाग संयोजक नीरज वत्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर में झज्जर रोड स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी परिसर में सावन की शिवरात्रि से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा की गई शिव परिवार की प्रतिष्ठापना को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को शिव परिवार की मूर्तियों को यहां से हटाने पहुंचे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) के दस्ते को शिवभक्तों की एकजुटता के चलते बैरंग लौटना पड़ा। डीटीपी ने भी श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए कहा कि मंदिर के लिए विशेष जगह मिलने तक शिव परिवार यहां विराजेंगे।
हाउसिंग सोसाइटी परिसर में शिव परिवार की प्रतिष्ठापना के साथ से ही शिव भक्त यहां पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन कुछ लोग यहां शिव परिवार की प्रतिष्ठापना का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन और जिला नगर योजनाकर (डीटीपी) को इसकी शिकायत कर दी। डीटीपी अपने दस्ते को लेकर मौके पर पहुंच गया और उस आसन (चबूतरे) को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बजरंग दल के विभाग संयोजक नीरज वत्स ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ शिव भक्तों को एकजुट करना शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज जैन भी मौके पर पहुंच गए। भक्तों ने जमकर हर-हर महादेव के नारे लगाए। डीटीपी के दस्ते ने शिव परिवार के के आसन की कुछ ईंटें हटा दी थीं कि भीड़ बढ़ने लगी। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। नीरज वत्स और पंकज जैन ने डीटीपी जेपी खासा से बातचीत की।
विज्ञापन


डीटीपी, सोसाइटी प्रबंधन, पुलिस और श्रद्धालुओं के पक्ष से नीरज वत्स, पंकज जैन व अन्य लोगों के बीच बातचीत हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि सोसाइटी परिसर में कई सौ परिवार रहते हैं, लेकिन पूजा के लिए मंदिर नहीं है। दूर जाना पड़ता है। इसलिए मंदिर के लिए स्थायी स्थान नहीं मिलने तक शिव परिवार यहीं विराजेगा। डीटीपी खासा और एसएचओ मनोज कुमार ने भी दोनों पक्षों में बातचीत के बाद यही फैसला होने की पुष्टि की। बजरंग दल नेता नीरज वत्स ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed