फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress is expert in stealing mandate by making false promises: Dhankhar

झूठे वादे कर जनादेश की चोरी करने में माहिर है कांग्रेस : धनखड़

Tue, 14 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress is expert in stealing mandate by making false promises: Dhankhar
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर में कहा कि कांग्रेस बड़ी बड़ी झूठी घोषणा करके वोट बटोरने में माहिर है। बजट के अभाव में वादे पूरे होते नही। इस तरह से जनादेश की चालाकी से की जा रही चोरी को रोकना जरूरी है। चुनाव आयोग व अन्य संस्थाओं को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। जिसमें राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव में की जा रही घोषणाओं के साथ संबंधित प्रदेश का बजटीय आंकलन भी घोषणा पत्र में प्रकाशित होना चाहिए। यह गंभीर विषय है इस पर बड़े स्तर पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनावों में घोषणा की थी कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। कांग्रेस सरकार द्वारा कर्ज माफी का वादा समयर में पूरा नहीं करने पर एक किसान ने तो वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की थी ।धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस अब भी चुनावी प्रदेशों में भी बजट का आंकलन किए बिना झूठे वादे कर रही है। चाहे छत्तीसगढ़ हो या अन्य राज्य। झूठे वादे कर जनादेश की चोरी करना कांग्रेस की आदत बन चुका है।
विज्ञापन

धनखड़ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान श्री राम को काल्पनिक मानती रही है। जबकि भगवान श्रीराम सर्वव्यापक हैं । ईश्वर के पर्याय है राम। राम की महिमा अनंत हैं।कांग्रेस ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य को रोकने के लिए 21 -21 वकील अदालत में पैरवी के लिए लगाए। कांग्रेसियों को पता नही है की हर भारतीय के हृदय में राम बसता है। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश घिलोड सहित पार्टी कार्यकर्ताओं मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed