फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress apologizes eight times by Naresh Sharma, sit-ups

कांग्रेस प्रत्याशी नरेश शर्मा ने उठक-बैठक लगाकर आठ बार मांगी माफी

Sat, 11 Oct 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़/बादली
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़/बादली Updated Sat, 11 Oct 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress apologizes eight times by Naresh Sharma, sit-ups

विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी हर जुगत लगा रहे हैं। ऐसा ही नजारा कांग्रेस प्रत्याशी नरेश शर्मा की जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने देखने को मिला।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नरेश शर्मा ने जनसभा में सीएम के सामने ही जनता के सामने हाथ जोड़कर उठक-बैठक लगाई और पिछली गलतियों के लिए माफी मांगी। शर्मा ने साफ कहा कि जनता की नजरों में उनसे जो गलतियां हुई हैं, उन्हें भुलाकर एक बार फिर से उन्हें जीत दिला दें। उन्होंने मंच पर अपने मात्र तीन मिनट के भाषण में आठ बार दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगी।
विज्ञापन


उनके माफी मांगने के अंदाज पर न केवल जनता, बल्कि मंच पर बैठे मुख्यमंत्री हुड्डा और गीता भुक्कल भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान माना कि उनके विधायक नरेश शर्मा से गलतियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के काम करने के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उनके पास आने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए बस अपने उम्मीदवार को चुनाव में जीत दिला दो। नरेश शर्मा के बार-बार माफी मांगने पर मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि पंडित जी को माफ कर दो, काम मैं करा दूंगा। इससे पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।
 
पुराने कार्यकर्ता के खिलाफ रहे खामोश

जनता को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पुराने कार्यकर्ता कुलदीप वत्स के खिलाफ बोलेंगे, लेकिन उन्होंने एक बार भी कुलदीप वत्स के खिलाफ नहीं बोला। मंच पर बादली हलके के पुराने कार्यकर्ताओं की कमी भी साफ झलक रही थी। कांग्रेस उम्मीदवार ने भी अपने भाषण में वोट की अपील करने के बजाय माफी मांगने पर ही ज्यादा जोर दिया।

 
भाजपा के पास चाइनीज माल : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई दावेदार नहीं है। भाजपा देश के अन्य राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ती है तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है, लेकिन हरियाणा में भाजपा की नीति बदली हुई है। हरियाणा में भाजपा के पास नेताओं के रूप में चाइनीज माल है, जो कुछ दिन ही सुविधा दे पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed