फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Confuse the jeweller clean three lacs jewelry.

तीन शातिर महिलाओं ने ज्वेलर को बातों में उलझाकर तीन लाख के आभूषण उड़ाए

Fri, 31 Jul 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Confuse the jeweller clean three lacs jewelry.
ज्वेलरी शोरूम से आभूषण लेकर जाने वाली शातिर महिलाएं। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर की कबाड़ी मार्केट में एक ज्वेलरी शोरूम से तीन शातिर महिलाएं ज्वेलर को बातों में उलझाकर तीन लाख के आभूषण लेकर रफू चक्कर हो गईं। मामला पिछले सप्ताह शनिवार का है। तीनों महिलाओं की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शोरूम मालिक ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शोरूम संचालक हरियाणा स्वर्णकार संघ के उप प्रधान बजरंग सोनी ने बताया कि गत शनिवार को उनकी दुकान में दोपहर के समय तीन महिलाएं सोने के आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची। तीनों महिलाओं में से दो ने चुनरी से अपना मुंह बांधा हुआ था तो तीसरी ने दुकान के अंदर चुनरी से मुंह बांधना शुरू किया। उक्त शातिर महिलाओं ने उनसे अंगूठी, बाली और टॉप्स दिखाने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने महिलाओं को सोने की बाली, छल्ले, नाक की बाली दिखानी शुरू की तो उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। महिलाओं ने 5 सोने के छल्ले (20 ग्राम), 6 जोड़ी बाली (25 ग्राम), नाक की बाली(10 ग्राम) के अलावा चांदी की दो जोड़ी पाजेब 250 ग्राम पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

आधा घंटे में किया कारनामा
शोरूम संचालक बजरंग सोनी के मुताबिक तीनों महिलाएं आधे घंटे तक वहां रुकी। इसके बाद चली गई। उस दौरान उन्होंने डिब्बों से निकाला गया सामान चेक नहीं किया, क्योंकि डिब्बों में सामान पूरा था। महिलाओं ने जो सामान वह ले गई उसके बदले में डिब्बे के अंदर आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी थी। इसका पता भी उन्हें घटना के दो दिनों बाद लगा। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मूल की बताई गई हैं महिलाएं
तीन लाख के आभूषणों की ठगी करने वाली महिलाओं की उम्र 30 से 40 वर्ष आंकी गई है। दुकानदार के अनुसार महिलाएं उत्तर प्रदेश की भाषा में बात कर रही थी। पिछले शनिवार को हुई ठगी की घटना का पता शोरूम संचालक को इस सप्ताह मंगलवार को उस वक्त लगा, जब उनके पास अन्य ग्राहक सोने के आभूषण देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने सामान चेक किया तो काफी सामान गायब था। तुरंत उनका ध्यान उन महिलाओं पर गया और सीसीटीवी को चेक किया तो उक्त महिलाएं सामान को उठाती हुई दिखाई दी।

महिलाओं की तलाश जारी
थाना शहर में सब इंसपेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही महिलाओं को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed