{"_id":"655e562dafca471728074ec5","slug":"complaint-about-accident-given-to-home-minister-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-3758-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गृहमंत्री को दी दुर्घटना की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गृहमंत्री को दी दुर्घटना की शिकायत
Thu, 23 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बादली। 8 माह पहले हुई सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार ने गृहमंत्री से मामला दर्ज करवाने की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने गृहमंत्री को बताया कि सड़क दुर्घटना में उनके लड़के अमित को गहरी चोटें आई थी। दुर्घटना करने वाले कार सवार लोगों ने घायल का इलाज करवाने के लिए खर्चा देने की बात कहकर पुलिस में शिकायत न करने की बात कही थी। अब वह अपनी बात से मुकर रहे हैं।
घायल अमित के पिता जयभगवान निवासी दुल्हेड़ा ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने पर अमित के इलाज पर पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। पहले तो दुर्घटना को जानबूझकर अंजाम देने वालों लोगों ने खर्च देने की बात कही और पुलिस में शिकायत देने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने खर्च देने से भी मना कर दिया है जबकि उन्होंने उधार पैसे लेकर अमित का इलाज करवाया है। जयभगवान की शिकायत के बाद अब पुलिस में बहादुरगढ़ निवासी जयभगवान सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद