फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Community center to be renovated at a

Jhajjar-Bahadurgarh News: 44 लाख से होगा सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Community center to be renovated at a
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र की करीब 44 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। इससे केंद्र की सुविधाओं में सुधार होगा और सेक्टरवासियों को सामाजिक व सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वार्ड-29 के पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा के नेतृत्व में कार्य शुरू हुआ। सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान रामनिवास ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके कुछ देर बाद चेयरपर्सन सरोज राठी ने भी नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरकिशन दहिया, रणसिंह डागर, पवन हुड्डा, राजेंद्र दलाल, तेजा पहलवान, जयपाल सांगवान, जयबीर भारद्वाज, प्रमोद सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा, डॉ. अरविंद भारद्वाज और कुंवर नरेश भारद्वाज सहित अनेक निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने कहा कि नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों ने कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed