{"_id":"6a2aa8edf5c5931eca0b86f1","slug":"cm-sahabwith-folded-handsstop-the-entry-of-trucks-from-mie-into-delhi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124479-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम साहब..हाथ जोड़े से..एमआईई से ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश बंद करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम साहब..हाथ जोड़े से..एमआईई से ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश बंद करवाएं
Fri, 12 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो-53: सीएम नायब सैनी के सामने अपनी समस्या बताते बहादुरगढ़ के उद्यमी। स्रोत उद्यमी
बहादुरगढ़। एमआईई (मॉडर्न इंडस्ट्रियल एस्टेट) पार्टी बी से होकर दिल्ली में प्रवेश कर रहे सैकड़ों ट्रकों की अवैध आवाजाही से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होने का मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी के दरबार तक पहुंच गया है।उद्यमियों ने कहा कि सीएम साहब..हाथ जोड़े से..एमआईई से ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश बंद करवाएं।
सीएम से टोल चोरी, जीएसटी की संभावित हानि, ओवरलोड वाहनों और जर्जर होती सड़कों से परेशान उद्योगपतियों ने भाजपा नेता जसवीर सैनी के नेतृत्व में सीएम से इस पर सख्ती की मांग की। सीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ ट्रांसपोर्टर व ट्रक संचालक निर्धारित टोल प्लाजा और जांच व्यवस्था से बचने के लिए एमआईई क्षेत्र से जुड़े अवैध मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार प्रतिदिन करीब 200 से 250 ट्रक इन रास्तों से दिल्ली में प्रवेश करते हैं जिससे सरकार को टोल टैक्स और अन्य राजस्व मदों में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ये वाहन दिल्ली सीमा में खेतों तथा अन्य स्थानों पर माल उतारते हैं और बाद में छोटे वाहनों के जरिए उसकी आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
इससे न केवल सरकारी राजस्व प्रभावित हो रहा है बल्कि क्षेत्र में अव्यवस्था और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। उद्यमी नरेंद्र छिकारा, सुभाष जग्गा आदि ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों की लगातार आवाजाही से एमआईई क्षेत्र की सड़कें तेजी से टूट रही हैं।
कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है जिससे उद्योगों के लिए कच्चा माल और तैयार उत्पाद की ढुलाई प्रभावित होती है। भारी वाहनों के कारण बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मरों को भी नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अवैध मार्गों को तत्काल बंद कराने, टोल चोरी पर रोक लगाने, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता जसवीर सैनी ने कहा कि बहादुरगढ़ का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यहां के उद्योगों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विजय दीक्षित, अमित, एस.एन. दीक्षित, नरेंद्र छिकारा, सुभाष जग्गा, गौरव, श्याम, सुमित, अशोक, प्रकाश, कुलदीप खत्री, अमरदीप, ओमप्रकाश, विपिन, जयभगवान सहित अनेक उद्योगपति मौजूद रहे।