फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying raid on the godown of two sweet sellers

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो मिठाई विक्रेताओं के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा

Wed, 14 Jun 2023 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid on the godown of two sweet sellers
झज्जर। सीएम फ्लाइंग ने गुप्तचर और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ शहर के दो मिठाई विक्रेताओं के गोदाम पर छापे मारकर 15 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। दो युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिठाई विक्रेताओं के यहां व्यवसायिक गैस सिलिंडरों के स्थान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। इस सूचना पर टीम ने दो स्थानों पर छापा मारा। छापा मारने से पहले गुप्तचर विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी टीम में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रोहतक के एसआई सहदेव ने बताया कि रामे हलवाई के गोदाम से दस घरेलू सिलिंडर बरामद हुए हैं। इनमें से पांच सिलिंडर खाली, और तीन भरे हुए थे, दो आधे थे। यहां एक युवक छावनी मोहल्ला निवासी प्रीतम को काबू किया है। सिलानी गेट पर बिशंभर दास के यहां छापा मार कर पांच रसोई गैस सिलिंडर आधे भरे हुए बरामद किए हैं। यहां से लाल सिंह काॅलाेनी निवासी प्रमोद को काबू किया है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर अवैध रूप से व्यावसायिक सिलिंडरों के स्थान पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शह पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपियों व सिलिंडरों को शहर पुलिस को सौंप दिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की इस रेड में खाद्य आपूर्ति विभाग व अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी भी शामिल रहे। छापे की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग दुकाने बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed