फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying caught the driver red handed while extracting diesel from the tanker

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने टैंकर से डीजल निकालते चालक को रंगे हाथ पकड़ा

Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
CM Flying caught the driver red handed while extracting diesel from the tanker
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आसौदा क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट के टैंकरों से डीजल चोरी के खेल का खुलासा किया है। सीएम फ्लांइग द्वारा फन टाउन के पास एक ठिकाने पर मारे गए छापे से यह खुलासा हुआ। टैंकर से तेल निकलवाते हुए एक टैंकर चालक को रंगे हाथ दबोचा गया। मौके से करीब 2200 लीटर डीजल बरामद हुआ है। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आसौदा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उड़नदस्ते ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

आसौदा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट है। रोजाना बड़ी संख्या में डीजल, पेट्रोल के टैंकर इस प्लांट से निकलते हैं। कुछ चालकों द्वारा टैंकरों से चोरी-छिपे तेल निकालकर सस्ते दाम में बेचने के मामले भी सामने आते रहे हैं। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि फनटाउन के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की आड़ में यह काम चल रहा है। इस सूचना पर एसआई कर्मवीर की अगुवाई वाली सीएम फ्लाइंग की एक टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी के साथ मिलकर टीम ने यहां छापा मारा। टीम के सदस्यों के अनुसार वहां एक टैंकर खड़ा था। टैंकर से जनरेटर और पाइप के जरिये तेल ड्रम में निकाला जा रहा था। इस दौरान टीम ने टैंकर चालक अंकित को काबू कर लिया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि अंकित करनाल स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर गाड़ी ले जाता है। यहां कुछ लोगों के साथ सांठ-गांठ कर तेल बेच देता है। प्रॉपर्टी कार्यालय से संदीप, विकास और कृष्ण नाम के तीन व्यक्ति भी मिले। तीनों गोयला कलां के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि जाखोदा का निवासी संदीप भी इनका साझीदार है, लेकिन वह मौके पर नहीं था। जांच के दौरान लोहे-प्लास्टिक के कुल 12 ड्रम मिले। इनमें 2200 लीटर डीजल मिला। आरोपियों से ज्वलनशील पदार्थ रखने संबंधित कोई लाइसेंस, परमिट नहीं मिला। टीम ने मौके पर स्थानीय पुलिस को बुला लिया और शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 7, 10, धारा 120-बी, 285 और 420 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed