फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clouds rained with thunderstorms, the weather became pleasant

रिमझिम बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained with thunderstorms, the weather became pleasant
झज्जर। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद रविवार का दिन लोगों के लिए राहत लेकर आया। रविवार की शाम को आंधी के साथ आसमान में छाए बादल रिमझिम बरसे। बारिश के बाद मौसम के मिजाज एक दम से बदले बदले नजर आए। गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय हुई बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली है। दिन भर सूर्य देव व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में कई बार मौसम ऐसा हुआ की मानों शाम हो गई हो। क्षेत्र में मौसम विभाग के अनुसार चार एमएम बारिश हुई है। जबकि जिले के अनेक इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही बना रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के दौरान शहर की काई सड़क या गली ऐसी नहीं थी जहां पर पानी न भरा हो। लोगों व वाहन चालकों को सड़कों व चौक चौराहों पर भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। लेकिन बारिश रुकने के बाद कुछ देर बाद ही जल स्तर कम होना शुरू हो गया था। हालांकि रात के समय भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखा जाए तो सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed